अररिया, दिसम्बर 16 -- जोकीहाट, (एस)। उदाहाट-महलगांव मार्ग पर डुमरा कुंड पुल के समीप सोमवार को दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कलकली गांव निवासी सागर कुमार व धीरज कुमार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन लोगों की इलाज की जा रही है। हालांकि घटना के बाद दोषी माने जाने वाले बाईक सवार रहस्यमय ढंग से स्थल से भाग निकले। लेकिन इस मामले में उदा मंडल के भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि टक्कर मारने वाली बाइक के साथ उसमें सवार व्यक्ति को पहले 112 पुलिस ने पकड़ा। लेकिन फिर उन लोगों को लेन देन कर छोड़ दिया। वहीं महलगांव थाना के थानेदार ब्रजेश कुमार ने पुलिस की लेन देन देकर बाइक सवार को भगा देने ...