बांका, दिसम्बर 15 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के पास देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर दो बाइक की भीषण टक्कर में बेलहर के झिकुलिया गांव के संतोष कुमार पांडेय(35) की मौत हो गई। घटना रविवार के साढ़े नौ बजे रात की है। सूचना मिलते ही सुईया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी संतोष कुमार पांडेय को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को देवघर रेफर कर दिया गया। देवघर जाने के दौरान रास्ते में ही एंबुलेंस में संतोष कुमार पांडेय की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर परिवार और गांव में कोहराम मच गया। मृतक का पोस्टमार्टम बांका में कराया गया। घटना की पुष्टि करते हुए सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया की इस घटना की प्राथमिकी ट्रैफिक थाना में दर्ज किया जाएगा। बताया गय...