उन्नाव, मार्च 3 -- उन्नाव। संवाददाता अजगैन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माखी थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा परेदा गांव निवासी 46 वर्षीय नरेंद्र सिंह बाइक से अजगैन क्षेत्र के भौली गांव किसी काम से गए थे। वहां से वापस लौटते समय मुंशीगंज अजगैन मार्ग पर गांव नरायणपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर अजगैन क्षेत्र के आगा खेड़ा निवासी गोलू और विनय सवार थे, जो राजा बाग से दवा लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक की रफ्तार तेज होने से वाहन अनियंत्रित हो गए और आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.