उन्नाव, मार्च 6 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली अकोहरी मार्ग पर मवई रजवाड़ा के बीच बुधवार दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत और दूसरा जख्मी हो गया। मौरावां थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव के रहने वाले 25 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र स्व. महुली पासी बुधवार दोपहर बाइक से अपनी ससुराल रंजीतखेड़ा रंग खेलने जा रहा था। सामने से नीरज कुमार (22) पुत्र रामनरेश निवासी शिवरानीखेड़ा बाइक से मवई बाजार से घर आ रहा था। तभी हिलौली अकोहरी मार्ग पर मवई रजवाड़ा के बीच दोनों बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। संदीप को मौरावां सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक संदीप की पत्नी ममता व मां शिवदेवी सहित अन्य ...