उन्नाव, मार्च 18 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग पर आलमपुर रेतवा गांव के निकट बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में कन्नौज में तैनात नायब तहसीलदार घायल हो गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल का सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के माथर गांव के रहने वाले धनीराम वर्मा पुत्र छेदालाल कन्नौज में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार वह अपनी बाइक से ड्यूटी पर कन्नौज जा रहे थे। जैसे ही वह हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित आलमपुर रेतवा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पलट गई और नायब तहसीलदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.