उन्नाव, मई 18 -- सफीपुर। थाना क्षेत्र के सफीपुर रसूलाबाद मार्ग स्थिति खरगौरा गांव के पास सोमवार सुबह आंधी में सड़क पर गिरे पेड़ से बचकर निकल रही बाइक में सामने से दूसरी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सफीपुर कस्बा के मियां बाजार मोहल्ला के रहने वाले 55 वर्षीय मन्ना पुत्र लल्लू सोमवार को रसूलाबाद रिश्तेदारी में जा रहा था। आसीवन थाना के खरगौरा गांव समीप आंधी से सड़क पर गिरे पेड़ से बचकर वह निकल रहा था। तभी सामने से दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सफीपुर सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...