गंगापार, जनवरी 27 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अंदावा हंडिया स्टेट हाईवे पर मौजूद हाकिमपट्टी गांव में सगाई से लौट रही महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी सैदाबाद ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गत 26 जनवरी को मिर्जापुर जिले के थाना जिगना के चेहरा गांव निवासी वंदना देवी 35 पत्नी आनंद उतराव थाना क्षेत्र के मुरल्लेपुर गांव में सोनू कुमार के यहां परिजनों के साथ सगाई समारोह में आई थी। सगाई के बाद परिजन आशीष के साथ बाइक से घर लौट रही थी। हंडिया थाना क्षेत्र के हकीमपट्टी गांव में अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी वंदना संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गई। गिरने से उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गहरी चोटे आई। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस घायल महिला को एम्बुलेंस ...