पाकुड़, मई 11 -- थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क शिशु मंदिर विद्यालय के समीप सोमवार को दो बाईक के आमने-सामने की टक्कर से दोनों बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी फिलिसन मुर्मू 30 वर्ष लिट्टीपाड़ा के साप्ताहिक हटिया से अपना घर जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से आ रहे थाना क्षेत्र के सूरजबेडा गांव निवासी प्रेमनाथ हांसदा उम्र 20 वर्ष की बाईक से शिशु मंदिर के समीप आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना लिट्टीपाड़ा पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर उक्त दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा लाए। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश बेसरा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके पश्चा...