उन्नाव, फरवरी 25 -- सफीपुर। हुलासी कुआं तकिया मार्ग के सकुरा बाद गांव समीप मंगलवार देर शाम बाइकों की आमने सामने टक्कर में महिला सहित चार लोग घायल हो गये। घायलों को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से सभी की गंभीर हालत देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन के रोलिया मोहद्दीनपुर गांव निवासी अर्जुन (17) पुत्र राजेश राजू (50) पुत्र कृष्णपाल और शेरपुर अक्षरक्षा की नीतू (20) पत्नी आलोक एक बाइक से सफीपुर की ओर जा रहे थे। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शकूरा बाद गांव समीप उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार खमौली गाँव का सचिन (32) पुत्र कृष्णपाल सहित सभी घायल हो गये।घायलों को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.