सीतापुर, मार्च 22 -- अकबरपुर। हरगांव के उसू पुरवा निवासी अनिल (29) अपने दोस्त भागीरथ के साथ कसरैला जा रहे थे। वह तालगांव पहुंचे ही थे तभी खैराबाद की तरफ से आ रहे लहरपुर के गुरखेत बाजार निवासी मोहम्मद साद व ताल्हा की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अनिल और भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मोहम्मद साद और ताल्हा भी चोटिल हो गए। हादसे देख ग्रामीणों ने घायलों को परसेंडी सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं भागीरथ का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारवालों के मुताबिक अनिल काफी समय से दिल्ली में रहकर काम करता था। जिसे भागीरथ बाइक से कसरैला चौराहा छोड़ने जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी तालगांव दिनेश प्रकाश पाण्डेय के मुताबिक इसा मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.