बांका, मार्च 14 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो बाइक की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल सवार ने दूसरे मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो महिला और एक पुरुष सहित चार लोग सड़क घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक घायल को टोटो के माध्यम से इलाज के लिए बौंसी रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार, अमरपुर थाना क्षेत्र के बड़ैल गांव निवासी श्रीकांत और रूना कुमारी सीएम कॉलेज में बीए की परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। हालांकि हादसे में घायल होने के बावजूद दोनों किसी तरह अपनी मोटरसाइकिल से ही रेफरल अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।...