मऊ, मई 1 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चालीसवां गाव के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के चलीसवाँ गांव के पास बाइक से गोदाम के अंदर से टाइल्स लेकर निकल रहे कोतवाली के खैराबाद गांव निवासी 40 वर्षीय जाहिद अनवर जैसे ही रोड पर आया। इसी बीच आजमगढ़ के तरफ से आ रहे कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव निवासी 25 वर्षीय ऋषि सिंह और 23 वर्षीय आलोक सिंह की बाइक टकरा गई और दो बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ...