आजमगढ़, मार्च 11 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती नहर पुलिया के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य चार का इलाज चल रहा है। फत्तनपुर गांव निवासी 21 वर्षीय श्याम सुंदर, 18 वर्षीय करन और 20 वर्षीय अरविंद वायरिंग का काम करते हैं। मंगलवार को तीनों क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में काम करने गए थे। शाम को वे एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। बताया गया है कि बस्ती नहर पुलिया के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर कुछ बाइक सवार गाड़ी मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर श्याम सुंदर की बाइक से हो गई।हादसे में श्याम सुंदर, करन और अरविंद के अलावा 22 वर्षीय करीम और 24 वर्षीय सैफ निवासी सैदपुर, थाना कोतवाली फूलपुर भी घायल हो गए। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.