अररिया, अप्रैल 5 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर कुसियारगांव पार्क के समीप शनिवार को दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार बेटी की मौत हो गयी। जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के धनगामा वार्ड संख्या तीन निवासी मो अबूजर की 28 वर्षीय पत्नी हिना परवीन के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला 52 वर्षीय आसमीन परवीन मृतका की मां बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, हिना परवीन अपने पति मो अबूजर और मां आसमीन परवीन के साथ अररिया डॉक्टर से इलाज कराने आ रही थीं। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान कुसियारगांव पार्क के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हिना परवीन और उनकी मां आसमीन गंभीर रूप से घायल हो गयी।जबकि बाइक चला रहे मो अबूजर बाल-बाल बच...