सीतामढ़ी, मार्च 23 -- सुरसंड। स्थानीय एसएसबी कैंप के निकट सीमा सड़क पर रविवार को विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक व पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक को आंशिक चोटें आयी। दोनों जख्मी की पहचान सुरसंड नगर पंचायत निवासी संतोष कुमार के पुत्र ओम कुमार (18 वर्ष) व महेश्वर मंडल के पुत्र करण कुमार (17 वर्ष) के रूप में की गयी है। वहीं दूसरे बाइक पर सवार नेपाल निवासी को हल्की चोटें आयी है। घटना की सूचना मिलते ही पीएसआई रौशन कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. मो. अतीक ने प्राथमिक उपचार के बाद ओम कुमार व करण कुमार को गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिये सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना के लिए जिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.