दो बाइक की टक्कर में तीन लोग हुए घायल
भागलपुर, अगस्त 25 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। भागलपुर-खगड़िया सीमावर्ती एनएच 31 पर सोमवार की सुबह करीब सात बजे सतीश नगर गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों घायल बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मड़वा से पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान खगड़िया की ओर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। घायलों की पहचान मरैया निवासी मनीष कुमार (19) पुत्र मदन शर्मा, रूपेश कुमार (17) पुत्र विजय शर्मा और चंदन कुमार (18) पुत्र टुनटुन साह के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: मनिहारी मे दो अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल मनीष कुमार को मायागंज रेफर किया गया। हालांकि, परिजनों ने मायागंज अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। उनका कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.