सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- चोरौत । चोरौत-बसोतरा मुख्य पथ में कॉर्नर के समीप बुधवार को करीब दो बजे दिन में दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरौत में भर्ती कराया गया। सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक मनोज कुमार के द्वारा घायल सभी को प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सीएचसी में भर्ती कराए किए गए लोगों में मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र के पिड़ौखर गांव निवासी सुरेन्द्र मंडल (45) तथा अंदौली गांव के पिंटु पासवान तथा चोरौत गांव के राम गणेश राय (60) के रुप की गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेन्द्र मंडल तथा पिंटु पासवान अपने बाइक से चोरौत से बसोतरा गांव की तरफ जा रहे थ...