भागलपुर, मार्च 6 -- खरीक के 14 नंबर सड़क स्थित कड़हरू चौक के पास बुधवार की देर शाम तेज गति से आ रहे दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए खरीक सीएचसी लाया गया। जहां से तीनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...