महाराजगंज, जनवरी 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर बभनौली गांव के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर जिले के बेलीपार थानाक्षेत्र निवासी बृजेश साहनी अपनी बहन व बहनोई के साथ शुक्रवार की देर शाम को कप्तानगंज से परतावल की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार उपेंद्र सिंह व राधेश्याम शर्मा निवासी परतावल टोला बभनौली भी घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां बृजेश साहनी और राधेश्याम की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.