हाजीपुर, जून 2 -- जंदाहा । संवाद सूत्र जंदाहा के सलहा महनार रोड स्थित योगी बाबा के पास बीते दिनों सड़क हादसे में गंभीर जख्मी सलहा निवासी मुकेश कुमार सिंह की मौत इलाज के दौरान 17वें दिन पटना में मौत हो गई। उनके 5 वर्षीय पुत्र की भी इलाज के दौरान बीते सप्ताह मौत हो गई थी। मालूम हो कि बीते 15 मई को सलहा चौक से महनार जानेवाली पक्की सड़क में योगी स्थान के निकट दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में जंदाहा थाना क्षेत्र के सलहा निवासी तारकेश्वर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह, उनके 5 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध कुमार तथा दूसरी बाइक पर सवार जंदाहा के बिटंडीपुर निवासी पनकेश्वर सिंह के पुत्र रमाकांत कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले जाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रे...