दो बाइक की टक्कर में छः लोग जख्मी, पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए
बांका, मई 15 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया सुईया मुख्य सड़क विश्वकर्मा नगर के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में छह लोग घायलघायलों का उपचार स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया गया। घटना में जख्मी लोगों में कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरीसिमर गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी, उनकी पत्नी सुहेदा बीबी तथा उनकी सरहज देवघर जिला के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरा गांव निवासी सुबिया बीबी शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार आनंदपुर थाना क्षेत्र के कुरुमटांड गांव निवासी ताहिर अंसारी, पिता दाउद अंसारी तथा उनके दामाद घोरमारा गांव निवासी अंशु मियां भी गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.