हाजीपुर, मार्च 22 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में बीते दिनों हुए सड़क हादसे में घायल युवक की पीएमसीएच में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। मृतक जितेन्द्र कुमार गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कुआरी बुजुर्ग गांव निवासी रामपरोहन सिंह के 42 वर्षीय था। मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च को जितेंद्र कुमार अपने घर से बाइक पर सवार होकर रहिमापुर गांव गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान चांदपुरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत हाजीपुर ...