आरा, मई 23 -- -पवना थाने के पवना बाजार में शनिवार की सुबह हुआ हादसा -इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में आरा-अरवल रोड पर पवना बाजार के समीप शनिवार की सुबह दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में काम पर जा रहे राजमिस्त्री की मौतदुर्घटना का विवरण हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग गया। मृत राजमिस्त्री पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी भरदुल पंडित का 40 वर्षीय पुत्र भरत पंडित थे। उनके पुत्र रामाशंकर ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की सुबह उसके पिता भरत पंडित राजमिस्त्री का काम करने के लिए बाइक से थाना क्षेत्र के रन्नी गांव जा रहे थे। उसी दौरान पवन...