जमुई, मई 12 -- जमुई । निज संवाददाता जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार राजमिस्त्री बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल राजमिस्त्री को सोमवार की रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजमिस्त्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। घायल राजमिस्त्री की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत कुराडीह गांव निवासी देबू महतो के पुत्र मनोज महतो के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि मनोज महतो हमेशा की तरह राजमिस्त्री का काम कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अलीगंज के पास पहुंचे इसी दौरान तेज रफ्तार दूसरी बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिससे मनोज महतो के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वे घायल होकर बेहो...