महाराजगंज, जनवरी 23 -- सिंदुरिया। थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोट गांव के सामने गुरुवार को चार बजे के करीब दो बाइक के आमने सामने की टक्कर मे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि राजेश शर्मा पुत्र रामनारायण (40) व शैलेश कन्नौजिया (45) निवासी धरमौली क्षेत्र परतावल अपने घर से जा रहे थे। विशुनपुर भड़ेहर दक्षिण टोला निवासी देव ऋषि यादव पुत्र ओमप्रकाश (25 घर वापस आ रहे थे। लक्ष्मीपुर कोट के सामने दोनों बाइकों टक्कर हो गई। इस हादसे में देव ऋषि की मौत हो गई। राजेश व शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जि...