रायबरेली, मार्च 7 -- रायबरेली,संवाददाता। बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पहुरावां-नहर कोठी देवपुरी बायपास मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को ट्रामा सेंटर लखनऊ और दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कैसे हुआ हादसा?बहादुरपुर गांव निवासी शिवांश पटेल (18) अपने साथी अमन साहू के साथ बाइक से बछरावां से देवपुरी गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गुजरपुर गांव निवासी मंजू रावत (22) अपनी बाइक से आ रही थीं। पहुरावां-नहर कोठी मार्ग के पास दोनों बाइकें अचानक आमने-सामने आ गईं और जोरदार भिड़ंत हो गई। तीनों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और ए...