शामली, दिसम्बर 8 -- थाना भवन नगर में रविवार देर सायंकाल संत बूढ़ा बाबू तालाब पार्क के पास कट पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव मोर माजरा निवासी अरविंद पुत्र लक्ष्मी चंद 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत नाज़ुक होने के चलते हायर सेकेंडरी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने हालत नाजुक देखकर गंगा अमृत अस्पताल भर्ती कराया वहां से भी गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। स्थिति चिंताजनक देख उसे मेरठ सुभारती अस्पताल भेजा गया। परिजनों ने बताया कि एक ऑपरेशन हो गया है जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...