दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो युवक घायल
साहिबगंज, मई 30 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के चतरा धोगड़ा के आगे क्रेसर के पास दो बाइक के सीधी टक्कर में दो लोगों की घटना स्थल में हीं मौत हो गयी एवं दो युवक घायल हो गएI दोनों घायलों का ईलाज बोरियो सीएचसी में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उधवा निवासी एवं झारखंड पुलिस का जवान ह्रदय कुमार सरकार जो गोड्डा पुलिस लाईन में पदस्थापित था, अपने बुलेट बाईक से गोड्डा से अपने घर उधवा जा रहा था। वहीं दूसरी ओर से वृंदावन (तीनपहाड़) से तीन युवक सनाउल अंसारी, साहिल अंसारी एवं मिराज अंसारी एक हीं बाईक पर सवार होकर वृंदावन से बोरियो आ रहे थे। दोनों बाईक के आमने-सामने जोर दार टक्कर हो गयी। दुघर्टना में पुलिस जवान ह्रदय कुमार सरकार (35) एवं वृंदावन निवासी मिराज अंसारी(25) की मौत घटना स्थल में हीं हो गयी। घटना की सूचना मिलते हीं बोरियो था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.