सिद्धार्थ, जनवरी 11 -- ख़ेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। ख़ेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार-धर्मसिंहवा मार्ग के सेमरहना गांव के पास दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में उसपर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पीआरवी की गाड़ी पहुंच गई। थोड़ी देर में परिजन भी पहुंच गए और घायलों को जिले पर किसी निजी अस्पताल ले गए। संतकबीरनगर नगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के छिबरा गांव निवासी बाबी देवल (17) पुत्र बालेश्वर साहनी और उसी गांव का रवि (19) पुत्र चिनकू साहनी एक ही बाइक से सकारपार से अपने गांव जा रहे थे। विपरीत दिशा से बाइक पर दो भाई प्रखर शुक्ल (28) और पुरुषोत्तम शुक्ल (30) पुत्र श्रीराम शुक्ल निवासी नाहिल थाना फुदाया जिला शाहजहांपुर आ रहे थे। दोनों भाई टावर में काम करते हैं और धर्मसिंहवा की तरफ से टावर ठीक करके साकारपार की तरफ जा रहे थे। से...