हाजीपुर, नवम्बर 22 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज-सराय मुख्य मार्ग पर पचदमिया गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लालगंज रेफरल अस्पताल ले गई। जहां कुंदन कुमार उर्फ गोलू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृत युवक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के मझौली महमदपुर बजुर्ग गांव निवासी पूरन राय के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वहीं मृतक के साथ घायल युवक दीपलाल राय के पुत्र गौरव कुमार है। दूसरे घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.