मोतिहारी, अप्रैल 23 -- घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के जगीरहा कोठी स्थित रेलवे ढाला के निकट गुप्त सूचना पर कार्रवाई करती घोड़ासहन पुलिस ने कुल 644 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। जब्त शराब नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था। पुलिस को देख बाइक सवार दोनों शराब तस्कर बाइक छोड़ भाग निकले। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक चोरी की है जबकि दूसरी अपाचे बाइक शराब तस्कर की अपनी बतायी जा रही है। पुलिस के द्वारा तस्करों की पहचान व आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...