दो बाइक आमने-सामने टकराने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल
हाजीपुर, मई 23 -- राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत हाई स्कूल से आगे मुख्य मार्ग में शनिवार के अपराह्न करीब 11:00 में दो बाइक आमने-सामने टकराने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्तियों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर भर्ती करने के लिए भेजा गया। घायल व्यक्तियों में राघोपुर पूर्वी पंचायत निवासी लक्ष्मण कुमार सिंह पिता अनिल सिंह पहाड़पुर पश्चिमी रजिस्ट्री रोड टोला निवासी रोशन कुमार बख्तियारपुर निवासी विकास कुमार बताया जाता है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गई। सूचना मिलते ही 112 के पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बाइक को जप्त कर थाने पर ले गया। यह भी पढ़ें- दो बाइक आमने-सामने टकराने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.