धनबाद, मार्च 14 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना के आठ लेन मार्ग स्थित छोटानगरी के समीप शुक्रवार की सुबह दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक सवार घायल हो गया। घायल व्यक्ति ईस्ट बसुरिया निवासी सुरेश कुमार के रूप में पहचान की गयी। घटना के उपरांत दूसरे बाईक पर सवार व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर इलाज के लिए कतरास के एक नर्सिंग होम भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की सुबह कोहरा होने के कारण उक्त घटना घटी है। घायल व्यक्ति ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर कतरास की ओर से आ रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.