बक्सर, मार्च 1 -- इटाढ़ी। स्थानीय थाना पुलिस इन दिनों होली त्योहार को लेकर शराबियों एवं तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिझौरा पंचायत अंतर्गत जमुआंव गांव के पास धावा बोला, जहां दो बाइकों पर सवार युवक पुलिस को देख बाइक छोड़ भागने लगे। संदेह होने पर सिपाहियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने जब बाइक पर रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें शराब रखी हुई हुई थी। पुलिस ने बताया कि जमुआंव गांव के पास जब्त दो बाइकों से 200 एमएल की 255, 750 एमएल की 11 व 350 एमएल की 11 शीशी शराब बरामद की गई। घटना में शामिल शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...