दो बाइकों में हुई भिडंत, चार घायल
बांदा, जून 21 -- बबेरु। दो बाइको में हुई आमने सामने भिडंत में चार लोग घायल हो गए। सभी घाययो को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चित्रकूट जिले के तरौहा गांव निवासी 26वर्षीय दिनेश कुमार 16वर्षीय कुंज बिहारी निवासी रैपुरवा, और 38वर्षीय देवनाथ निवासी पिपरी खेरवा, बिसंडा के साथ बाइक में बैठ कर जा रहे थे। तभी बबेरू कोवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के पास सामने से आ रही बाइक से आमने आमने भिडंत हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार दिनेश, कुंजविहारी, देवनाथ, और दूसरी बाइक में सवार 25वर्षीय कुलदीप निवासी बघैला घायल हो गए। सभी घायलो को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने दिनेश और कुलदीपप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.