दो बाइकों में हुई टक्कर, एक बच्चा सहित चार जख्मी
पाकुड़, अप्रैल 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर सीलमपुर गांव स्थित एफसीआई चावल गोदाम के आगे मैदान के पास शनिवार दोपहर बाद दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक तीन वर्षीय मासूम बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान थाना क्षेत्र के बासेतपुर गांव निवासी 27 वर्षीय ज्योतिन हेम्ब्रम, सिंदरी गांव निवासी 45 वर्षीय लिली मरांडी, हिरणपुर तोड़ाई के मुर्गाडंगा गांव निवासी 25 वर्षीय छोटू राय एवं उसके तीन साल का बच्चा दीपक राय के रूप में हुआ है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर भिजवाया। घटना की सूचना मिलने के बाद महेशपुर पुलिस के एसआई दीपक कुमार एवं एएसआई महादेव यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.