गिरडीह, फरवरी 18 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के बरमसिया के पहले बरगलवा मोड़ के पास और गावां रोड स्थित नारायणा पुल के पास दो अलग-अलग घटना घटी है। जहां पर अज्ञात वाहनों ने दो बाइकों में जोर का धक्का मार दिया जिससे दोनों बाइक में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहली घटना बरगलवा मोड़ के पास घटी है जहां देवरी प्रखंड के असको गांव के छोटू साव और लताकी गांव के कांग्रेस यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दूसरी घटना नारायणा पुल के पास घटी है। जहां पर गांवा प्रखंड के बिरने गांव के रामप्रसाद यादव और बिरजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सम्बन्ध में बताया गया कि असको गांव के छोटू साव और लताकी गांव के कांग्रेस यादव मंगलवार को चंदौरी गांव से काम करके बाइक से अपना गांव लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे अज्...