रायबरेली, मई 5 -- ऊंचाहार। कस्बे के वार्ड नंबर दस भीतरी मोहल्ला निवासी राजू पुत्र हनीफ बाइक से खेत की ओ जा रहे थे। इसी बीच गौरयापुर मजरे खालिकपुर कला निवासी संजय की बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...