रायबरेली, मई 1 -- सतांव,संवाददाता। गुरूबख्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग चौकी के शाहपुर बाजार के पास दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेती खुर्द गांव निवासी महेश कुमार 24 पुत्र रामनरेश अपने साथी प्रदीप कुमार 20 पुत्र देव कुमार के साथ बाइक से शाहपुर बाजार जा रहे थे। बाजार के पास सामने से आ रहे बाइक सवार अमेठी जनपद के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भदेहरी गांव निवासी अरविंद पुत्र देशराज की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- आमने-सामने बाइक की टक्कर में तीन घायल हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस न...