बहराइच, नवम्बर 30 -- बाबागंज। रूपईडीहा थाने के रूपईडीहा बहराइच हाईवे के दुर्गापुरवा के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते नानपारा कोतवाली के अगैय्या चौराहा निवासी शिवा, प्रवेश, दिलेराम, दूसरी बाइक पर प्रेम नगर निवासी संजय कुमार पुत्र धनीराम घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से चर्दा सीएचसी भिजवाए। जहां पर संजय की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...