बदायूं, मार्च 15 -- बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। मूसापुर गांव के पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। संभल जिले के नगला निवासी सलीम अपने पुत्र सलमान के साथ बाइक से वजीरगंज की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान मूसापुर पुल के समीप सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सलीम को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...