वाराणसी, जून 10 -- चोलापुर (वाराणसी), संवाद। पहड़िया-कटहलगंज मार्ग पर नवापुर गांव के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में किसान की मौत हो गई। चोलापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौबेपुर क्षेत्र में डेगरुपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुशील सिंह उर्फ विक्की सिंह मंगलवार रात शहर से घर आ रहे थे। नवापुरा गांव के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें चोलापुर सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ा बाइक सवार, युवक की मौत वह तीन भाइयों में मझले थे। हादसे से उनकी पत्नी प्रीति सिंह और माता इंदु देवी का बुरा हाल है। वह खेतीबारी से परिवार का भ...