आजमगढ़, मई 25 -- लालगंज/पल्हना, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास सोमवार को अपराह्न दो बाइकों के आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर सवार घायल मां, बहन और भांजा को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां-भांजा की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरे बाइक सवार एक घायल का लालगंज में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना का विवरण बरदह थाना क्षेत्र के बऊवापार गांव निवासी 40 वर्षीय कंचन चौहान पुत्र रामजीत की ससुराल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में है, वह अपने ससुराल रहते थे। वे बड़ागांव निवासी 55 वषीय सदानंद चौहान के साथ बाइक से रिश्तेदारी खरिहानी बाजार जा रहे थे। दूसरी बाइक सवार तरवां थाना क्षेत्र के चक सहबदि...