रामपुर, फरवरी 27 -- बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर देर रात दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने पर एक तीन वर्षीय मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उत्तराखंड के किच्छा निवासी रामप्रसाद सिंह बुधवार रात अपनी पत्नी जागेश्वरी सिंह और तीन वर्षीय पुत्र मयंक के साथ बाइक से मुरादाबाद से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे नैनीताल हाईवे स्थित नया गांव बाइपास के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया। हादसे में रामप्रसाद के परिवार के अलावा दूसरी बाइक पर सवार लोग राजवीर और जितेंद्र कुमार भी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों समेत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.