लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- मोहम्मदी, संवाददाता। कस्बा में नेशनल हाईवे पुवायां रोड पर गांव बिचपरी मोड़ के पास दो बाइकें आपस में टकरा जाने से एक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घायलों को इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के थाना सेहरा मऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कैलहा निवासी राम प्रसाद के 32 वर्षीय नीरज अपने गांव सुजानपुर निवासी साले रामवीर को बिठाकर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर पुवायां के गांव जेबां गांव निवासी अवनीश अपने पीछे छोटे भाई रजनीश को बिठाकर मोहम्मदी दवाई लेने जा रहे थे। दोनों बाइकों के आपस में टकरा जाने से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे प्राइवेट एंबुलेंस लेकर शिवम राठौड़ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.