उन्नाव, जून 14 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के लिलौरी गांव के पास शनिवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।आसीवन थाना क्षेत्र के नारूल्ला नगर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय गुफरान पुत्र मो. खालिद हरदोई के गंज नेवादा मल्लावां निवासी फक्कू पुत्र शौकत के साथ बाइक से जा रहे थे। रसूलाबाद रोड स्थित लिलौरी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में गुफरान, फक्कू और दूसरी बाइक सवार सफीपुर के मखदूमनगर निवासी बनवारी पुत्र मुरारी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: बाइक ने बाइक को टक्कर मारा, छात्रा समेत तीन घायल, एक रेफर घायलों को पीछे से आ रहे गुफरान के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बा...