चंदौली, जुलाई 13 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खड़ान गांव में रविवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। क्षेत्र के सड़ान गांव के समीप रविवार को हुए हादसे के अफरा-तफरी मची रही। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे, और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। ...