गिरडीह, मार्च 24 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया-राजधनवार मुख्य सड़क पर निमाटांड़ स्थित संस्कृत विद्यालय के समीप सोमवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला के पति समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनी के मनिहारी से महेंद्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी कौशल्या देवी (45 वर्ष) को लेकर बाइक से सरिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कौशल्या देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका घर सरिया के कबाड़िया टोला में है। मृतका का पति लकड़ी मिस्त्री हैं।वहीं दूसरी बाइक पर सवार कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माथाडीह निवासी राजेश चौधरी (20 वर्ष) भी इस हादसे में...