दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो युवक हुए घायल
दरभंगा, सितम्बर 20 -- दरभंगा/बेनीपुर, हिटी। बेनीपुर में नेहरा-धरौड़ा पश्चिम कोसी नहर मार्ग पर हरिपुर के पास रविवार को दो बाइकों में सीधी टक्कर होने से एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। वहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक नेहरा-धरौड़ा नहर सड़क पर हरिपुर के पास दो बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गयी। सिंगल सवार बाईक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, बाईक पर डबल सवार बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी बाल्मीकि यादव एवं राधेश्याम यादव घायल हो गये। अनुमंडल अस्पताल में इलाज कर राधेश्याम को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।सूचना मिलने पर पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.