हमीरपुर, जनवरी 29 -- राठ, संवाददाता। त्रयोदशी कार्यक्रम निपटाकर घर जा रहे युवक की बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ गई। हादसे में दोनों बाइक में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव निवासी 45 वर्षीय मानिकचंद ने बताया कि वह पत्नी केश कुमारी, 44 वर्षीय विनोद कुमारी पत्नी वीर सिंह के साथ त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गोहांड गया था। बुधवार दोपहर जब तीनों लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी हमीरपुर रोड बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक से गिरकर तीनों लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक सवार कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय प्रवीण गुप्ता भी घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्...